{"_id":"60efba931358533c72755bb6","slug":"memorial-scam-babu-singh-and-naseemuddin-to-appear-before-vigilance-this-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मारक घोटाला : विजिलेंस के सामने इसी हफ्ते पेश होंगे बाबू सिंह और नसीमुद्दीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मारक घोटाला : विजिलेंस के सामने इसी हफ्ते पेश होंगे बाबू सिंह और नसीमुद्दीन
Thu, 15 Jul 2021 10:03 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:03 AM IST
सार
सूत्रों का कहना है कि इस मामले में लोक निर्माण विभाग के तत्कालीन मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के तत्कालीन मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की भूमिका अहम रही है।
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2007 से 2012 के बीच बसपा सरकार में लखनऊ और नोएडा में बने स्मारकों में हुए घोटाले के मामले में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और नसीमुद्दीन सिद्दीकी इसी हफ्ते विजिलेंस के सामने पेश होंगे।
विज्ञापन
इस मामले की जांच कर रहे विवेचक ने सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार की है। इसके लिए 50 से अधिक फाइलों का बारीकी से अध्ययन किया गया है। जिसके बाद सवालों की सूची तैयार की गई है। इन पूर्व मंत्रियों से पूछताछ के बाद संबंधित अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में लोक निर्माण विभाग के तत्कालीन मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के तत्कालीन मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की भूमिका अहम रही है।
विज्ञापन
इस घोटाले की जांच 2012 में लखनऊ पुलिस ने शुरू की थी। बाद में लोकायुक्त ने भी इसकी जांच की और विजिलेंस से जांच की सिफारिश की थी। विजिलेंस ने गोमतीनगर थाने में एक जनवरी 2014 को एफ आइआर दर्ज कराई थी। इस घोटाले में अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन