फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mela in lucknow from today

Lucknow News: लखनऊ में आज से हस्तशिल्प मेला

Wed, 30 Nov 2022 07:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
mela in lucknow from today
लखनऊ। भारत हस्तशिल्प महोत्सव-2022 का 15 दिवसीय आयोजन बुधवार से कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना में शुरू होने जा रहा है। इस बार की थीम ‘आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम सम्पूर्ण भारत एक मंच’ है। 30 नवंबर से 14 दिसम्बर तक चलने वाले इस मेले में झूलों संग ऊंट की सवारी, कश्मीरी, गुजराती, राजस्थानी, पंजाबी, अवधी-मुग्लई व्यंजनों के स्वाद के साथ कई राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

यह जानकारी प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि भारत हस्तशिल्प महोत्सव में पूरे भारत की झलक दिखेगी। उत्तरप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, ओडिशा, मध्यप्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु समेत केंद्र शासित प्रदेशों की कला संस्कृति, पर्यटन, देशी उत्पाद, फर्नीचर, मसाले, हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट आटोमोबाइल सहित कई चीजें आकर्षण का केंद्र रहेंगी। महोत्सव में निशुल्क भारत टैलेंट हंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बच्चों, युवाओं के बीच गायन, वादन, मॉडलिंग, मेहंदी, सिलाई आदि में प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही कई शख्सियतों को भारत हस्तशिल्प महोत्सव रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। रोजाना सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न राज्यों केलोक नृत्य व लोक गायन जैसे यूपी का ख्याल नृत्य, रास नृत्य, झूला नृत्य, कठफोड़वा नृत्य, राजस्थान का झूमर नृत्य, गुजरात का गरबा नृत्य होंगे। कवि सम्मेलन, मुशायरा, जादू, कठपुतली, बिरहा, आल्हा के आयोजन भी होंगे।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने बताया कि महोत्सव के फूड जोन में 28 राज्यों के व्यंजन के साथ बाटी-चोखा आकर्षण का केंद्र रहेगा। फेसबुक के जरिए महोत्सव का सजीव प्रसारण होगा। परिसर के बाहर एक हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रेसवार्ता में प्रिया पाल, पवन पाल सहित अन्य जन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन एंट्री फ्री : महोत्सव में पहले दिन आमजन के लिए टिकट फ्री है। बाकी केदिनों में प्रति व्यक्ति 40 रुपये टिकट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed