{"_id":"635920c5848f0e6e7c2d5801","slug":"mehul-bharat-travels-25-thousand-km-to-join-deepotsav-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 26 हजार किलोमीटर साइकिल चला कर दीपोत्सव देखने पहुंचे मेहुल, बताए अपने अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 26 हजार किलोमीटर साइकिल चला कर दीपोत्सव देखने पहुंचे मेहुल, बताए अपने अनुभव
Wed, 26 Oct 2022 05:31 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Oct 2022 05:31 PM IST
सार
मेहुल भारत अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल होने के लिए 26 हजार किलोमीटर साइकिल चलाकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैंने अयोध्या के दीपोत्सव की चर्चा सुनी थी इसलिए आया था।
विज्ञापन
मेहुल भारत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव ने एक बार फिर से नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए तो दीपोत्सव का उत्साह भी कई गुना बढ़ गया था। दीपोत्सव का साक्षी बनने के लिए दूर-दूर से लोग अयोध्या पहुंचे थे। करीब 3 लाख लोग इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। इन्हीं में से एक मेहुल भारत यात्री थे।
विज्ञापन
26 हजार किलोमीटर की यात्रा करके अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। मेहुल भारत नागपुर के हैं। पेशे से टीचर मेहुल एमपी के होशंगाबाद जिले में रहते हैं। भारत यात्रा पर निकले हैं इसलिए नाम के पीछे 'भारत यात्री' लग गया है।
विज्ञापन
पिछले 16 महीने में वह 26 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं। मेहुल ने बताया मेरा अयोध्या आने का कोई प्लान नहीं था लेकिन यहां की दिवाली के बारे में इतना सुन रखा था कि 1 महीने पहले ही तय कर लिया था कि यहां की दिवाली में शामिल होना है। पीएम मोदी के आने की खबर ने खुशी को दोगुना कर दिया।
विज्ञापन