{"_id":"60d20b8efb25532b876b6a7b","slug":"meeting-of-regional-presidents-and-state-general-ministers-at-bjp-headquarters-lasted-for-four-and-a-half-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2022: चुनावी मोड में भाजपा, ‘बूथ जीता तो सब जीता’ की बनाई रणनीति, जनता से संपर्क व संवाद पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2022: चुनावी मोड में भाजपा, ‘बूथ जीता तो सब जीता’ की बनाई रणनीति, जनता से संपर्क व संवाद पर दिया जोर
Tue, 22 Jun 2021 09:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 22 Jun 2021 09:46 PM IST
सार
पाटी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को करीब साढ़े चार घंटे तक चली क्षेत्रीय अध्यक्षों और प्रदेश महामंत्रियों की बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले चरण का रोडमैप तैयार किया गया।
विज्ञापन
भाजपा के यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष व महामंत्री संगठन सुनील बंसल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिशन 2022 विजय के लिए भाजपा अब चुनावी मोड में आ गई है। पार्टी ने सरकार की योजनाओं के साथ संगठन के सेवा सरोकारों के जरिए बूथ से लेकर प्रदेश संगठन को मजबूत करने की योजना बनाई है।
पाटी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को करीब साढ़े चार घंटे तक चली क्षेत्रीय अध्यक्षों और प्रदेश महामंत्रियों की बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले चरण का रोडमैप तैयार किया गया।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी और रेखा वर्मा सहित यूपी से भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया था। बीएल संतोष ने बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्षों और प्रदेश महामंत्रियों से विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सुझाव मांगे।
विज्ञापन
उन्होंने मौजूदा राजनीतिक हालात के मद्देनजर क्षेत्रवार पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए परंपरागत वोट बैंक के साथ पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और अति दलित वोट बैंक को साधने पर भी सुझाव मांगे। महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्हें बूथ स्तर तक संचालित करने की योजना समझाई।

पार्टी के शीर्ष नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि विधानसभा चुनाव में पहले से ज्यादा सीटें जीतने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। पार्टी बूथ से लेकर प्रदेश संगठन तक कील कांटे दुरुस्त करके सरकार के समन्वय से काम करेगी।
सामाजिक सरोकार भी चलते रहेंगे
पार्टी पदाधिकारी, विधायक व सांसद कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से पीड़ित परिवारों से संपर्क का अभियान जारी रखेंगे। जिन परिवारों में कमाऊ सदस्य की मौत हुई है, उनकी मदद का प्रयास करेंगे। खासतौर पर कार्यकर्ताओं के परिवार में संपर्क कर उन्हें भरोसा दिलाएंगे कि संकट की घड़ी में संगठन उनके साथ है।
पार्टी केंद्र सरकार की ओर से दिवाली तक गरीबों को दिए जा रहे मुफ्त राशन वितरण में भी हाथ बंटाएगी। पोस्ट कोविड सेंटर के जरिए कोरोना नेगेटिव होने के बाद बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का उपचार भी कराएंगे।
बूथ जीता तो सब जीता
पार्टी ने ‘बूथ जीता तो सब जीता’ की रणनीति बनाई है। इसी क्रम में पार्टी के सभी अग्रिम मोर्चां, प्रकोष्ठों व विभागों की जिला टीमों की मंडल स्तर तक घोषणा जल्द की जाएगी। बूथ समितियों के सत्यापन, सेक्टर संयोजक और सेक्टर प्रभारियों की समीक्षा, जिला से लेकर प्रदेश कार्यसमिति की बैठकें भी होंगी।

अग्रिम मोर्चां को उनके क्षेत्र से जुड़ी जिम्मेदारियां देने के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग से संपर्क, कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने, सोशल मीडिया के जरिए पार्टी व सरकार की गतिविधियों व कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 23 जून से ई-प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत करेंगे। ई-प्रशिक्षण के जरिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
चिंता कोरोना की भी
सरकार के साथ संगठन भी कोरोना की संभावित तीसरी लहर को नियंत्रित करने में जुटेगा। टीकाकरण के लिए गांव से लेकर शहर तक लगातार अभियान चलाया जाएगा। इसमें लोगों के पंजीकरण से लेकर टीकाकरण तक की व्यवस्था कार्यकर्ता करेंगे।
हर ग्राम पंचायत पर पांच-पांच कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जा रही है जो कोरोना संक्रमित लोगों के उपचार में मदद करेगी। वहीं विधायक, सांसद, निगम, बोर्ड, आयोग व पार्टी के पदाधिकारी करीब एक हजार सीएचसी व पीएचसी को गोद ले रहे हैं।
संगठन का प्रयास है कि सरकार के साथ मिलकर नवंबर तक 70 फीसदी से अधिक लोगों का टीकाकरण हो जाए ताकि विधानसभा चुनाव के दौरान कोई परेशानी न हो।

जनता से संपर्क व संवाद पर जोर
पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनता से लगातार संपर्क और संवाद बनाए रखने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए बूथ स्तर तक जाएगी। जनसंघ के संस्थापक श्याम प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से 6 जुलाई तक बूथ स्तर पर पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। 25 जून को आपातकाल दिवस पर कालादिन मनाकर लोगों को कांग्रेस सरकार की यातनाओं की याद दिलाई जाएगी।
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सुनाया जाएगा, इसे ज्यादा से ज्यादा लोग सुनें इसकी भी व्यवस्था की जाएगी। कार्यकर्ता मोदी-योगी सरकार की योजनाओं का न सिर्फ जनता के बीच प्रसार-प्रचार करेंगे, बल्कि योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को लाभ भी दिलाएंगे।