फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   meeting

डीएम ने समझा आशाओं का दर्द, एक सप्ताह में मानदेय भुगतान के आदेश

Tue, 15 Jun 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
meeting
गोंडा। कोरोना काल में फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में कार्य रही आशाओं का मानदेय न दिए जाने से नाराज डीएम ने मानदेय भुगतान से जुड़े सभी अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। कोविड-19 प्रबंधन की समीक्षा बैठक में तथ्य संज्ञान में आया कि विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत आशाओं को देय मानदेय का भुगतान विगत तीन माह से नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त कोविड-19 में उनके द्वारा किए जा रहे कार्य के एवज में एक हजार रुपये प्रतिमाह की दर से भी मानदेय नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम ने आशाओं का अनुमन्य मानदेय का भुगतान न किए जाने के बारे में सीएमओ एवं संबंधित एसीएमओ से जवाब-तलब किया। कोई संतोषजनक कारण स्पष्ट नहीं बता सके। जिलाधिकारी ने कहा कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ फील्ड कर्मियों के देयकों का समय से भुगतान सुनिश्चित न किए जाने से कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

आदेश दिए हैं कि आशाओं एवं एएनएम के बकाया मानदेय/वेतन का भुगतान होने तक जिला लेखा प्रबंधक (मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय) समेत अन्य संबंधित अधिकारियों एवं अधिष्ठान लिपिक का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा। आशाओं को देय मानदेय का भुगतान न किए जाने के बारे में दोषी का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी टिप्पणी के साथ रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। डीएम ने सीएमओ को लंबित देयों का भुगतान एक सप्ताह में कराने व भविष्य में इस स्थिति की पुनरावृत्ति न हो, यह सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed