फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Meeting between LDA team and farmers to demand more compensation

Lucknow News: अधिक मुआवजे की मांग के लिए एलडीए टीम व किसानों के बीच बैठक

Sat, 12 Jul 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Meeting between LDA team and farmers to demand more compensation
किसानों व एलडीए की बैठक।
लखनऊ। उद्योगनगर योजना के लिए जमीन देने वाले किसानों ने अधिक मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार को एलडीए के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में ग्राम प्रधानों व किसानों ने कई सुविधाओं व विकास से संबंधित मांगों को एलडीए टीम के सामने रखा, जिस पर कई मांगों पर सहमति बन गई। हालांकि, अधिक मुआवजे पर बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन


सरोजनीनगर तहसील के दोना, सकरा, तेज किशन खेड़ा, मदारपुर, नकटौरा, गहलवारा रेवरी, इंद्रवारा व सदर तहसील के भलिया, बहरू जालियांमऊ गांव में एलडीए ने उद्योगनगर योजना के तहत जमीन का अधिग्रहण किया है। यहां किसान जमीन के लिए अधिक मुआवजे की मांग कर रहे है। शुक्रवार को दोना गांव में किसान अधिकार समन्वय समिति के नेतृत्व में किसानों, प्रधानों व एलडीए टीम की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने गांवों को योजना के मुख्य मार्गों से जोड़े जाने की भी मांग की। किसानों की कई मांगों पर सहमति बनी, लेकिन अधिक मुआवजे की मांग पर सहमति नहीं बन पाई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार गुड्डू, एलडीए टीम में एसपी सिंह सचिव, विपिन सिंह, विराट, तुलसी दास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed