{"_id":"659bd438133788b4b00ce24e","slug":"meet-shops-will-be-closed-on-pran-pratishtha-on-22-january-in-lucknow-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राण प्रतिष्ठा समारोह: 22 जनवरी को लखनऊ में बंद रहेंगी सभी मांस की दुकानें, मीट कारोबारियों ने लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राण प्रतिष्ठा समारोह: 22 जनवरी को लखनऊ में बंद रहेंगी सभी मांस की दुकानें, मीट कारोबारियों ने लिया निर्णय
Mon, 08 Jan 2024 04:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Jan 2024 04:23 PM IST
सार
अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए लखनऊ के मीट कारोबारियों ने 22 जनवरी को अपना कारोबार बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पसमांदा समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए लखनऊ मीट कारोबारियों ने इस दिन कारोबार बंद रखने का निर्णय लिया है।
मीट कारोबारियों ने इस संबंध में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को ज्ञापन सौंपा और उन्हें फैसले की जानकारी दी।
ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के राष्ट्रीय सचिव शहाबुद्दीन कुरैशी ने उप मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि हम सभी लोग अवधवासी हैं। अवध क्षेत्र अयोध्या के श्रीराम मंदिर में श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा में सद्भावना बनाये रखते हुए सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है कि दिनांक 22 जनवरी 2024 को बिल्लौचपुरा, सदर कैंट, फतेहगंज, लाटूश रोड लखनऊ के समस्त मीट व्यवसायी अपना कारोबार बंद रखेंगे।
ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।