फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Medicolegal reports will now be given through portal instructions issued to train doctors for registration

UP: अब पोर्टल के जरिये दी जाएगी मेडिकोलीगल रिपोर्ट, पंजीयन के लिए डॉक्टरों को प्रशिक्षण देने के निर्देश जारी

Fri, 18 Jul 2025 10:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 10:16 PM IST
सार

मेडिकोलीगल रिपोर्ट भी अब पोर्टल के जरिये ही दी जाएगी। इसके लिए सभी सीएमओ को पंजीयन के लिए डॉक्टरों को प्रशिक्षण देने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
Medicolegal reports will now be given through portal instructions issued to train doctors for registration
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पोस्टमार्टम के साथ ही अब मेडिको लीगल रिपोर्ट भी पोर्टल के जरिए ही दी जाएगी। इसके लिए डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश में मेडिको लीगल एग्जामिनेशन एंड पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए पोर्टल विकसित किया गया है। इसे नेशनल इंफार्मेशन सेंटर (एनआईसी) ने विकसित किया है। प्रदेश के सभी जिलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस पोर्टल के जरिए जारी की जा रही है। अब मेडिको लीगल रिपोर्ट भी इसी पोर्टल के माध्यम से देने का निर्देश दिया गया है। प्रमुख सचिव ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने स्तर पर निरंतर निगरानी करें। यह देखें कि कहीं रिपोर्ट मैनुअल तो नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन

बायोमेडिकल वेस्ट के लिए निविदा

प्रमुख सचिव ने यह भी निर्देशित किया है कि सभी सीएमओ, सीएमएस बायोमेडिकल वेस्ट की निविदा प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा कर लें। किसी तरह की असमंजस की स्थिति में महानिदेशालय से परामर्श लें। जिन जिलों के अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट की व्यवस्था नहीं रहेगी, उसके लिए संबंधित सीएमओ और सीएमएस जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

564 आयुष्मान मंदिर को क्रियाशील करने का निर्देश

प्रमुख सचिव ने शहरी क्षेत्रों में आबादी के बीच 564 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को क्रियाशील करने का निर्देश दिया है। शहरी क्षेत्रों में खुलने वाले इन आरोग्य मंदिरों में मरीजों को चिकित्सीय परामर्श, इलाज के साथ ही 14 प्रकार की जांच कराने की सुविधा मिलेगी। टेली कंसल्टेंसी की सेवाएं भी इन आरोग्य मंदिरों में मरीजों को मिलेंगी। प्रदेश में इस समय कुल 22681 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं, जिनमें से शहरी क्षेत्रों में 1123 आरोग्य मंदिर क्रियाशील हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed