फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   medicine businessman suicide in dipression

डिप्रेशन में दवा कारोबारी ने लगाई फांसी,

Sat, 05 Feb 2022 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
medicine businessman suicide in dipression
लखनऊ। कैसरबाग इलाके में दवा कारोबारी ने नीरज शंकर सक्सेना (52) ने शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव दुकान में पंखे के कुंदे से लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक, पिछले साल कारोबारी की पत्नी की कोविड संक्रमण से मौत हो गई थी। तभी से वह डिप्रेशन में चल रहे थे। उनका इलाज नूर मंजिल में चल रहा था। पुलिस को सुसाइड नोट मिला जिसमें पत्नी की मौत के गम का जिक्र किया है। घटना के समय कारोबारी के भाई व नौकर दोनों दुकान से बाहर गए थे। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कैसरबाग अजय नारायण सिंह के मुताबिक, शिवाजी मार्ग हीवेट रोड निवासी नीरज शंकर सक्सेना की दवा मार्केट में एनडी इंटरप्राइजेज के नाम से दुकान है। शुक्रवार को वह दुकान में मौजूद थे। दुकान में नीरज के अलावा भाई धीरज, नौकर अलीम खां बैठते थे। शुक्रवार दोपहर को धीरज को किसी काम से भेज दिया। इसके बाद कर्मचारी अलीम खां को मार्केट में रुपये वसूलने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद दोनों लौटे तो पंखे के कुंदे से नीरज का शव लटका मिला। नीरज के परिवार में बेटा मुकुंद, बेटी श्रेया है। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि पत्नी की मौत के बाद से वे डिप्रेशन में थे। उनका इलाज नूर मंजिल में चल रहा था। पुलिस ने नीरज की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें पत्नी की मौत का जिक्र किया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed