{"_id":"6066060253f7b600f800ba10","slug":"medical-education-minister-gave-instructions-to-principals-and-directors-medical-college-corona-should-give-better-treatment-to-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने प्रधानाचार्यों व निदेशकों को दिए निर्देश, मेडिकल कॉलेज कोरोना मरीजों को दें बेहतर इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने प्रधानाचार्यों व निदेशकों को दिए निर्देश, मेडिकल कॉलेज कोरोना मरीजों को दें बेहतर इलाज
Thu, 01 Apr 2021 11:12 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभी मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में कोरोना मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास से सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और चिकित्सा संस्थानो के निदेशकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने कोविड-19 मरीजों के इलाज की तैयारियों की जानकारी ली।
मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से दोबारा बढ़ रहा हे। इसलिए सभी मेडिकल कॉलेजों व संस्थानों में आने वाले मरीजों के इलाज की सभी तैयारियां पूरी रहें। उन्होंने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पहले से ही सतर्क रहने की जरूरत बताई। साथ ही कहा कि चिकित्सक वार्ड में नियमित राउंड लें और मरीजों से फीडबैक लेकर व्यवस्था को सुधारें। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने सभी प्रधानाचार्यों, निदेशकों व कुलपति को पूर्व में कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज की सराहना की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन की समस्याओं की जानकारी ली और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को उसके निस्तारण के लिए निर्देशित किया।