फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   medical colleges posts to be filled

मेडिकल कॉलेजों में 1165 पद, रखिए नजर

Sat, 14 Jun 2014 04:07 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Jun 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
medical colleges posts to be filled

चार मेडिकल कॉलेजों के 1165 पदों को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। इनमें शैक्षिक व गैर शैक्षिक दोनों पद शामिल हैं। इन कॉलेजों में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के मानकों के अनुसार ही पद मंजूर किए गए हैं।

विज्ञापन


प्रवक्ताओं के पदों को भरने का प्रस्ताव जल्द ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा, जबकि अन्य पद मेडिकल कॉलेजों से ही भरे जाएंगे।

सरकार ने जिन मेडिकल कॉलेजों में पद स्वीकृत किए हैं, उनमें गोरखपुर, झांसी, आजमगढ़ व बांदा मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

नए मेडिकल कॉलेज भी शामिल

medical colleges posts to be filled

इनमें से राजकीय मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ व राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज बांदा नए मेडिकल कॉलेज हैं। एमसीआई ने वर्ष 2013 में ही एमबीबीएस की 100-100 सीटों के लिए इन्हें मान्यता प्रदान की है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आजमगढ़ के लिए 110 प्रवक्ताओं के पद स्वीकृत कर दिए हैं। वहीं, बांदा मेडिकल कॉलेज में शैक्षिक व गैर शैक्षिक 206 अस्थाई पदों पर भर्ती करने का निर्णय किया गया है।

यहां 220 गैर शैक्षिक पदों की भी स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही विज्ञापन निकालकर इन पदों पर भर्तियां शुरू कर दी जाएंगी। गोरखपुर व झांसी मेडिकल कॉलेज पुराने हैं।

इनमें भी खाली चल रहे शैक्षिक व गैर शैक्षिक पदों को स्वीकृति मिल गई है। इनमें कुछ पद आउटसोर्स के भी हैं। सभी पदों पर भर्तियां भी जल्द की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने पदों को मंजूरी

medical colleges posts to be filled

-राजकीय मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ - 110 पद प्रवक्ता
-गोरखपुर मेडिकल कॉलेज-150 पद शैक्षिक व गैर शैक्षिक

-महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज झांसी- 8 पद प्रवक्ता, 97 गैर शैक्षिक व 280 पद आउटसोर्स से भरे जाएंगे
-राजकीय मेडिकल कॉलेज, बांदा-206 अस्थाई पद शैक्षिक, 94 चतुर्थ श्रेणी व 220 गैर शैक्षिक पद

चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव बीएस भुल्लर का कहना है कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवक्ताओं के खाली पद शीघ्र भर दिए जाएंगे। चार कॉलेजों के पद स्वीकृत हो गए हैं।

इससे पहले 410 प्रवक्ताओं को भरने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा जा चुका था। इनमें से 200 प्रवक्ता चिकित्सा शिक्षा विभाग को मिल गए हैं। शीघ्र ही इनकी नियुक्तियां कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed