फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Medal winners from UP honored at 7th National Muay Thai Championship

Lucknow News: सातवीं राष्ट्रीय मुय थाई प्रतियोगिता में यूपी के पदक विजेता सम्मानित

Mon, 08 Jun 2026 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Medal winners from UP honored at 7th National Muay Thai Championship
लखनऊ। उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित सातवीं राष्ट्रीय मुय थाई प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश को तीसरा स्थान दिलाने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों को रविवार को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन (यूपीओए) के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पांडेय और कोषाध्यक्ष डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी ने खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 स्वर्ण, 22 रजत और 15 कांस्य सहित कुल 62 पदक अपने नाम किए थे। इस प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed