{"_id":"dc54fc9ff2ecc13ed3896d0aeaa72f20","slug":"md-of-metro-got-salary-2-5-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर महीने ढाई लाख रूपये कमाएंगे मेट्रो एमडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर महीने ढाई लाख रूपये कमाएंगे मेट्रो एमडी
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 21 May 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो के टेक्नोक्रेट एमडी को महीने में करीब ढाई लाख रुपये वेतन दिया जाएगा। उनका वेतनमान 80 हजार से 1.25 लाख रुपसे मासिक तय किया गया है।
विज्ञापन
जिसमें भत्ते आदि मिला कर वेतन लगभग ढाई लाख रुपये हो जाएगा। मेट्रो एमडी की चयन प्रक्रिया का आगाज हो गया।
जिसकी तमाम जानकारी एलएमआरसी की ओर से आवास विभाग उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
एमडी के तीन तकनीकी निदेशकों की भर्ती की प्रक्रिया का भी आगाज कर दिया गया है।
इन तीनों निदेशकों को भी भारी भरकम वेतन पर रखा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन 13 जून तक किए जा सकेंगे।
एलएमआरसी की ओर से जारी विज्ञापन में एलएमआरसी एमडी, डाइरेक्टर वर्क्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, डाइरेक्टर रोलिंग स्टॉक और डाइरेक्टर फाइनेंस के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
चारों ही पदों के लिए इंजीनियरिंग की आला डिग्रियों और अनुभव की अहर्ता मांगी गई है।
इसमें एमडी का वेतनमान 80 हजार से 1.25 लाख रुपये और सभी डायरेक्टर के लिए 75000 से लेकर 1 लाख रुपये के बीच वेतनमान तय किया गया है।
ये सारी भर्तियां मेट्रो के पहले कॉरिडोर के लिए की जा रहीं हैं। जो कि अमौसी से मुंशीपुलिया के बीच होगा। इस संबंध में सभी जानकारियां यूपी हाउसिंग डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन