{"_id":"6542b5fc89b7f546da07c8e8","slug":"mbbs-student-attempted-suicide-in-kgmu-lucknow-news-c-13-lko1012-475484-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू: छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास, जब तक दोस्त पहुंचती लगा चुकी थी फांसी, मुश्किल से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू: छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास, जब तक दोस्त पहुंचती लगा चुकी थी फांसी, मुश्किल से बची जान
Thu, 02 Nov 2023 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 02:03 AM IST
सार
केजीएमयू की छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। छात्रा के पिता ने फोन न उठाने पर उसकी दोस्त के पास फोन किया था जब तक वह रूम तक पहुंचती छात्रा फांसी लगा चुकी थी। उसे क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में बुधवार को एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। छात्रा को क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. सुधीर सिंह ने बताया कि गाजियाबाद की रहने वाली छात्रा यूजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। बुधवार दोपहर क्लास के बाद सभी छात्राएं मेस में खाना खाने जा रही थीं। मगर उक्त छात्रा बाद में खाना खाने की बात कहकर सीधे हॉस्टल के अपने कमरे में चली गई। इसी बीच इस छात्रा के पिता ने उसकी सहपाठी छात्रा को फोन किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कछुआ तस्करी का गढ़ बना अमेठी: पश्चिम बंगाल में दो सौ का कछुआ हो जाता है एक हजार का, बनती हैं प्रतिबंधित दवाएं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, राजभर और दारा सिंह टीम योगी में हो सकते हैं शामिल
उन्होंने बेटी द्वारा फोन न उठाने की बात कहते हुए चिंता जताई। सहपाठी तुरंत उसके कमरे में गई। वहां उसने खिड़की से झांककर देखा तो छात्रा दुपट्टे से फंदा बांधकर फांसी लगा चुकी थी। शोर मचाने पर कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां वह गंभीर हालत में क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती है।
छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया? इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी परीक्षा का समय नहीं है। ऐसे में परीक्षा का तनाव कारण नहीं माना जा रहा। पारिवारिक या फिर व्यक्तिगत परेशानी आत्महत्या के प्रयास की वजह हो सकती है।