{"_id":"688e242a84f1abec190e118c","slug":"mba-student-committed-suicide-by-writing-suicide-note-hurt-by-failing-in-exam-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 'परीक्षा में फेल हो गया हूं... डिप्रेशन में हूं, मम्मी-पापा माफ कर देना'; लिख फंदे से झूला MBA छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 'परीक्षा में फेल हो गया हूं... डिप्रेशन में हूं, मम्मी-पापा माफ कर देना'; लिख फंदे से झूला MBA छात्र
Sat, 02 Aug 2025 08:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Aug 2025 08:17 PM IST
सार
एमबीए में फेल होने से आहत छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में ऐसी बात लिखी जिसे पढ़कर हर किसी की आंखें छलक पड़ीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
Student demo,
- फोटो : AI generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'परीक्षा में फेल हो गया हूं, इसलिए डिप्रेशन में हूं। मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना...', सुसाइड नोट में ये बातें लिखकर एमबीए छात्र आर्यन यादव (21) फंदे से झूल गया। घटना शुक्रवार रात की है। छात्र लखनऊ में तालकटोरा के मेहंदी बेग खेड़ा का रहने वाला था। मुंबई में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। खबर मिली तो घर में रोना बिलखना शुरू हो गया।
विज्ञापन
पिता सुरेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार की सुबह घर के लोग सोकर उठे तो बेटा आर्यन भूतल पर आंगन के जाल में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। बेटे को फंदे पर लटका देख घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया कि आर्यन मुंबई कांदिवली स्थित एक कॉलेज से एमबीए कर रहा था। कॉलेज में छुट्टी होने पर वह घरवालों से मिलने आया था। तब से यहीं था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को आर्यन बिल्कुल सामान्य था। घरवालों के साथ खाना खाया, फिर अपने कमरे में चला गया। किसी को भी इस बात की उम्मीद नहीं थी कि वह ऐसा कदम उठा सकता है।
विज्ञापन
परिवार में मां विनीता और छोटा भाई तेजस हैं। आर्यन पूर्व जिला पंचायत सदस्य लल्लू यादव का भतीजा था। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण एमबीए की पढ़ाई में फेल होने से अवसाद में होना लिखा है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।