{"_id":"65f5eb20a4717691ac076213","slug":"maywati-speaks-on-loksabha-election-2024-announcement-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election 2024: मायावती बोलीं- कम चरणों में चुनाव कराया जाता तो बेहतर होता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election 2024: मायावती बोलीं- कम चरणों में चुनाव कराया जाता तो बेहतर होता
Sun, 17 Mar 2024 12:29 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:29 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में करवाए जा रहे हैं अगर ये कम चरणों में होता तो समय और संसाधन दोनों बचते।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि अगर चुनाव कम चरणों में कराया जाता तो बेहतर होता। इससे समय और संसाधन दोनों की बचत होती। साथ ही चुनाव के तनावपूर्ण, सांप्रदायिक, जातिवादी माहौल से भी थोड़ी राहत मिलती। करीब ढाई माह तक चुनाव होने की वजह से गरीबों के पैसों से चलने वाली बसपा को सही और ईमानदार तरीके से धनवान विरोधी पार्टियों का मुकाबला करने में मुश्किल होगी।
विज्ञापन
उन्होंने चुनाव आयोग से सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग को सख्ती से रोकने की मांग भी की। आगे कहा कि दबंगों और सामंती तत्वों द्वारा लोगों को वोट डालने से रोकने तथा अन्य बाधाएं खड़ी करने से रोकना होगा।
विज्ञापन
राज्यों के प्रशासन और पुलिस बल को जिम्मेदार बनाने से केंद्रीय बलों पर निर्भरता कम हो सकती है, जिससे चुनावी खर्च भी कम होगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना आयोग की जिम्मेदारी है। वहीं लोगों से अपील की कि लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेकर सर्वजन हितैषी सरकार और पार्टी को चुनें।
विज्ञापन