फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maywati says we will raise public issues in assembly election in Madhya Pradesh.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: मायावती बोलीं, 50 प्रतिशत कमीशनखोरी के आरोप में पीछे छूटे जनहित के मुद्दे

Mon, 14 Aug 2023 12:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Aug 2023 12:19 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा के आरोप-प्रत्यारोप के बीच जनहित के मुद्दे गायब हो गए हैं।
 

विज्ञापन
Maywati says we will raise public issues in assembly election in Madhya Pradesh.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मध्य प्रदेश की भाजपा, राजस्थान और छत्तीसगढ की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। बसपा सुप्रीमो ने सोमवार को एक्स पर जारी अपने बयान में कहा कि मध्य प्रदेश सरकार में 50 प्रतिशत कमीशनखोरी के आरोप को लेकर कांग्रेस व भाजपा के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप, मुकदमों आदि की राजनीति से कमरतोड़ महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, शोषण-अत्याचार आदि जनहित से जुड़े ज्वलन्त मुद्दों का चुनाव के समय पीछे छूट जाना कितना उचित है?

विज्ञापन


भाजपा-शासित मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि कांग्रेस के राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार अहम मुद्दा है, लेकिन इनकी जनविरोधी नीतियों व विकास के हवाहवाई दावों के कारण सर्वसमाज के गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, महिला असुरक्षा आदि इन तीनों राज्यों में असली चुनावी मुद्दे बन चुके है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में गूंजा हर हर बम बम: शिव की उपासना में लीन नजर आई राम की नगरी, आस्था का उमड़ा सैलाब
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोहिया वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप तिवारी समेत तीन नेता सपा से निष्कासित, नेतृत्व पर उठाए थे सवाल


बसपा इन तीनों राज्यों में भाजपा व कांग्रेस सरकारों के खिलाफ जनहित व जनकल्याण के खास मुद्दों को लेकर अकेले अपने बूते पर विधानसभा का यह चुनाव लड़ रही है जिसके लिए उम्मीदवारों के नाम भी स्थानीय स्तर पर घोषित किए जा रहे हैं। पार्टी को भरोसा है कि वह अच्छा परिणाम हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed