{"_id":"61efa16996aa267fe70b83f6","slug":"mayawati-will-address-a-public-meet-on-2-february-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: आगरा से चुनावी बिगुल फूकेंगी मायावती, 2 फरवरी को करेंगी जनसभा को संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: आगरा से चुनावी बिगुल फूकेंगी मायावती, 2 फरवरी को करेंगी जनसभा को संबोधित
Tue, 25 Jan 2022 12:36 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:36 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती 2 फरवरी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आगरा में जनसभा को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती व महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती 2 फरवरी को आगरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इसकी जानकारी मंगलवार को पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने ट्वीट कर दी।
विज्ञापन
पार्टी महासचिव ने ट्वीट कर बताया कि अवगत कराना है कि दिनांक 2 फरवरी 2022 को बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आगरा में कोविड नियमों का पालन करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि जनसभा का समय एवं स्थान तथा आगामी जनसभाओं की सूचना मीडिया बंधुओ को शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
यूपी चुनाव में अब तक मायावती उतनी ज्यादा सक्रिय नहीं रही हैं जितना कि बाकी राजनीतिक दल। हालांकि, उनके मजबूत वोट बैंक को देखते हुए अब भी फर्क पैदा करने वाला माना जा रहा है। वह लगातार ट्विटर पर सक्रिय हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव, जानमाल, मजहब की असुरक्षा अर्थात यूपी की बदतर कानून व्यवस्था, बेरोजगारी एवं लाखों का पलायन इस विशाल आबादी वाले राज्य की सबसे बड़ी समस्याएं हैं, जो लगातार बढ़ती ही जा रही है और लोगों में कुंठा पैदा कर रही हैं। समाज व प्रदेश इससे पिछड़ रहा है। यह अति दुखद है।
मायावती ने अपनी सरकार की भी याद दिलाई। कहा कि बसपा सरकार में ढाई लाख गरीब परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराए गए थे। इसके अलावा 15 से 20 लाख और मकान बनाने की तैयारी चल रही थी। सरकार बदलने के कारण यह काम अधूरा रह गया। भाजपा इसे ही भुनाने का प्रयास कर रही है। इन्होंने अपना क्या किया है?