{"_id":"60c83844f8eb4836310a5896","slug":"mayawati-wants-investigation-in-journalist-murder-case-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मायावती ने प्रतापगढ़ के टीवी पत्रकार की हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग की, प्रियंका गांधी ने लिखा सीएम योगी को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मायावती ने प्रतापगढ़ के टीवी पत्रकार की हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग की, प्रियंका गांधी ने लिखा सीएम योगी को पत्र
Tue, 15 Jun 2021 08:14 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Jun 2021 08:14 PM IST
सार
प्रतापगढ़ में टीवी पत्रकार की हत्या पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दुख जताते हुए आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रतापगढ़ में टीवी पत्रकार की हत्या की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। बसपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा है कि यूपी में शराब माफियाओं आदि का आतंक किसी से भी छिपा हुआ नहीं है। इनके काले कारनामों को उजागर करने पर ताजा घटना में प्रतापगढ़ जिले के टीवी पत्रकार की नृशंस हत्या अति-दुःखद है। उन्होंने सरकार से घटना की अविलम्ब निष्पक्ष व विश्वसनीय जाँच कराकर दोषियों को सख्त सजा सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी से पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की। सीएम योगी को एक पत्र में प्रियंका गांधी ने लिखा है कि टीवी पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की प्रतापगढ़ में संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई। सुलभ ने शराब माफिया से खतरा होने की बात कहते हुए परिवार की सलामती को लेकर चिंता जताई थी। प्रियंका ने लिखा है कि यूपी में कई जगहों से जहरीली शराब से हुई मौतों की खबरें आई हैं। बलिया व उन्नाव समेत कई जगह पहले भी पत्रकारों पर हमले होते आए हैं। उन्होंने मृतक के आश्रितों के लिए आर्थिक मदद भी मांगी। पत्र के अंत में लिखा है कि पत्रकारों को सुरक्षा देने का काम प्रदेश की कानून व्यवस्था का है। उम्मीद करती हूं कि इस दिशा में सीएम सकारात्मक कदम उठाएंगे।
विज्ञापन