{"_id":"5ebe673a8ebc3e906a219767","slug":"mayawati-wants-good-arrangements-for-migrant-labourers-coming-back-to-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों व गरीबों की मदद के लिए कारगर व्यवस्था लागू की जाए: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों व गरीबों की मदद के लिए कारगर व्यवस्था लागू की जाए: मायावती
Fri, 15 May 2020 03:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 15 May 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग प्रदेशों से वापस लौट रहे प्रवासी मजदूरों व उनके परिवार की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें व वीडियो हर किसी को व्यथित कर रही हैं। हर कोई सरकार से यही गुजारिश कर रहा है कि उनके लिए कुछ इंतजाम किए जाए जिससे कि भयंकर गर्मी में उन्हें कुछ राहत मिल सके और उनकी दुश्वारियों को कम किया जा सके।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने इसे लेकर सरकार से अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश की सड़कों पर घर वापसी करते लुटे/लाचार लाखों प्रवासी मजदूर व उनके बिलकते परिवारों की भूख, बदहाली व रास्ते में हो रही मौतों के टीवी दृश्य हृदयविदारक व अति-दुःखद हैं।
विज्ञापन
ऐसे में केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा आज की उनकी जिन्दगी-मौत की लड़ाई से निपटने के लिए कारगर व्यवस्था तत्काल लागू हो।
देश की सड़कों पर घर वापसी करते लुटे/लाचार लाखों प्रवासी मजदूर व उनके बिलकते परिवारों की भूख, बदहाली व रास्ते में हो रही मौतों के टीवी दृश्य हृदयविदारक व अति-दुःखद। ऐसे में केन्द/राज्य सरकारों द्वारा आजकी उनकी जिन्दगी-मौत की लड़ाई से निपटने के लिए कारगर व्यवस्था तत्काल लागू हो।
— Mayawati (@Mayawati) May 15, 2020
विज्ञापन
बता दें कि सरकार की तरफ से लोगों को लाने के लिए ट्रेन व बसों का इंतजाम किया गया है। हालांकि, फिर भी बड़ी संख्या में मजदूर एक राज्य से दूसरे राज्य जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।