{"_id":"5d26dfa58ebc3e6d250dad11","slug":"mayawati-tweets-on-political-happenings-in-karnatak-and-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक व गोवा में विधायकों को तोड़ने की कोशिश लोकतंत्र को कलंकित करने वाला: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक व गोवा में विधायकों को तोड़ने की कोशिश लोकतंत्र को कलंकित करने वाला: मायावती
Thu, 11 Jul 2019 12:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Jul 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर कर्नाटक व गोवा में धनबल के सहारे विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये देश के लोकतंत्र को कलंकित करने वाला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि दल बदल करने वालों की सदस्यता खत्म करने वाला सख्त कानून देश में बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी कर चुनाव जीत लिया और अब राज्यों की गैर भाजपा सरकार गिराने की कोशिश कर रही है जिसकी बसपा कड़े शब्दों में निंदा करती है।
विज्ञापन
बीजेपी एक बार फिर कर्नाटक व गोवा आदि में जिस प्रकार से अपने धनबल व सत्ता का घोर दुरुपयोग करके विधायकों को तोड़ने आदि का काम कर रही है वह देश के लोकतंत्र को कलंकित करने वाला है। वैसे अब समय आ गया है जब दलबदल करने वालों की सदस्यता समाप्त हो जाने वाला सख्त कानून देश में बने।
— Mayawati (@Mayawati) July 11, 2019
विज्ञापन