फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati tweets on giving citizenship to Adnan Sami.

अदनान सामी को नागरिकता देने पर मायावती ने उठाए सवाल, कहा- बाकी मुसलमानों से क्या शिकायत

Tue, 28 Jan 2020 02:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Jan 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Mayawati tweets on giving citizenship to Adnan Sami.
बसपा सुप्रीमो मायावती व अदनान सामी। - फोटो : अमर उजाला

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पाकिस्तान मूल के गायक अदनान सामी को भारत की नागरिकता देने पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार अदनान सामी को भारत की नागरिकता और पद्मश्री से सम्मानित कर सकती है तो वहां जुल्म-ज्यादती के शिकार बाकी के मुसलमानों को भारत में पनाह क्यों नहीं दे सकती?

विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार से एक बार फिर नागरिकता संशोधन कानून पर विचार करने को कहा है। बता दें कि अदनान सामी को नागरिकता देने पर केंद्र सरकार पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

 

कांग्रेस ने कहा, मोदी सरकार की चमचागिरी का फायदा

दरअसल, अदनान सामी को पद्मश्री देने के एलान के बाद राजनीतिक छींटाकशी का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस ने इसे मोदी सरकार की चमचागिरी का फायदा तो एनसीपी ने 130 करोड़ भारतीयों का अपमान बताया है। वहीं, भाजपा ने इस मामले में पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की नागरिकता पर ही सवाल उठा दिया है।

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट किया, करगिल युद्ध के जांबाज सनाउल्लाह को घुसपैठिया घोषित किया गया, जबकि सामी को पद्म सम्मान दिया जा रहा है जिनके पिता ने पाकिस्तानी वायुसेना में रहकर भारत के खिलाफ गोलाबारी की थी? गौरतलब है कि सामी के पिता पाकिस्तानी वायुसैनिक थे और 1965 में भारत के खिलाफ जंग लड़ी थी।

मनसे ने भी सामी को पद्मश्री देने का विरोध किया है। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सामी को पद्मश्री देने पर खुशी जताई है।

हिटलर से जुड़े थे सोनिया के पिता : भाजपा

इस बीच, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि विपक्षी दलों को वही मुसलमान पसंद आते हैं जो पीएम मोदी, सेना, सुप्रीम कोर्ट और देश के लोकतंत्र के प्रति अपशब्द कहें। उन्होंने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पिता इतालवी तानाशाह मुसोलिनी और जर्मनी के हिटलर से जुड़े थे। अगर पिता के कामों को आधार माना जाए तो कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि सोनिया को नागरिकता क्यों दी गई? पात्रा ने सामी की उपलब्ध्यिों भी गिनवाईं।

मोदी की जय बोलने पर पद्मश्री : एनसीपी
एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक का कहना है कि सामी को पद्मश्री देना भारतीयों का अपमान है। क्या पाकिस्तान से आने वाला कोई शख्स मोदी की जय बोलेगा तो उसे भारत की नागरिकता के साथ ही पद्मश्री पुरस्कार भी मिलेगा। भारतीय होते हुए भी हमें देशवासी होने का सुबूत देना पड़ेगा।

अदनान का भी पलटवार

कांग्रेस के ट्वीट पर अदनान सामी ने जवाब देते हुए कहा, प्यारे बच्चे, क्या आपको दिमाग क्लीयरेंस सेल से या सेकेंड हैंड नॉवेल्टी स्टोर से मिला है? क्या तुम्हें बर्कले में यही सिखाया गया है कि एक बेटा उसके माता-पिता के कामों के लिए जवाबदेह है या उसे सजा दी जानी चाहिए? और आप एक वकील हैं? लॉ स्कूल में क्या सीखा है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed