फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati tweets on farmers and unemployment suicide.

UP Election 2022: मायावती बोलीं- केंद्र द्वारा बेरोजगारी की समस्या को अनदेखा करना अहंकारी सोच का प्रदर्शन

Sun, 13 Feb 2022 03:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Feb 2022 03:58 PM IST
सार

मायावती ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या की अनदेखी करना केंद्र सरकार की गलत सोच है। उन्हें अपनी संकीर्ण सोच व मानसिकता को त्यागना होगा।

विज्ञापन
Mayawati tweets on farmers and unemployment suicide.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बेरोजगारी की समस्या को अनदेखा करना उनके अहंकार का परिचायक है। उन्हें अपनी इस सोच का त्याग करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा कि कर्ज में डूबी घुटन का जीवन जीने को मजबूर किसानों द्वारा आत्महत्या की खबरें विचलित करती हैं, किन्तु अब बेरोजगार युवाओं द्वारा भी आत्महत्या करने की विवशता ने राष्ट्रीय चिन्ता, बेचैनी व आक्रोश को और बढ़ा दिया है। फिर भी विकास व इण्डिया शाइनिंग आदि जैसा भाजपा का दावा कितना उचित है?
विज्ञापन


साथ ही, भाजपा द्वारा संसद में भी बेरोजगारी की ज्वलन्त राष्ट्रीय समस्या से इंकार करना इनकी यह गलत व अहंकारी सोच नहीं है तो और क्या है? कौन युवा बेरोजगारी का ताना व अपमान सहना चाहता है? भाजपा के लोग अपनी संकीर्ण सोच व मानसिकता को त्यागें तभी देश का कुछ भला संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बीते कुछ दिनों में बेरोजगारी व कर्ज के कारण युवाओं के आत्महत्या करने की खबरें लगातार चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed