माया ने तय की यूपी की सियासी रणनीति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी के प्रत्याशियों व सूबे की चुनावी तैयारियों को लेकर दिल्ली में यूपी के नेताओं के साथ समीक्षा का काम पूरा कर लिया है।
मायावती अब किसी भी दिन लोकसभा प्रभारियों को आधिकारिक रूप से पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर सकती हैं।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि शनिवार को दिल्ली में यूपी के नेताओं के साथ उन्होंने एक-एक सीट पर चुनावी रणनीति की चर्चा की। इसके साथ ही प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा का काम पूरा हो गया।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि लोकसभा प्रभारी के रूप में प्रत्याशियों के नाम पहले से फाइनल हैं। पार्टी अध्यक्ष किसी भी दिन इसे जारी कर सकती हैं।
प्रत्याशियों के नाम को अंतिम रूप देने के बाद मायावती के अगले हफ्ते लखनऊ आने की संभावना है।
भाजपा, सपा और कांग्रेस नेताओं के चुनाव कार्यक्रम काफी समय से जारी हैं लेकिन बसपा की मुख्य प्रचारक मायावती अभी राजधानी के बाहर जनसभाएं शुरू नहीं कर पाई हैं।