JNU की 'जंग' में कूदी मायावती, BJP-RSS को घेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार आरएसएस के कट्टरवादी एजेंडे को लागू करने के लिए जेएनयू को देश विरोधी साबित करने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने विवि छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की देशद्रोह की धारा में गिरफ्तारी की निंदा की है।
मायावती ने यहां जारी एक बयान में कहा कि कन्हैया की गिरफ्तारी पहली नजर में ही गलत प्रतीत होती है। इस धारा का इस्तेमाल दिल्ली पुलिस शायद इतनी जल्द नहीं करती, लेकिन राजनीतिक दबाव में उसने यह काम किया।
मायावती ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारें टाडा कानून के गलत इस्तेमाल के लिए काफी बदनाम हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि मोदी सरकार ने विरोधियों के लिए देशद्रोही घोषित करने का नया कानूनी हथियार ढूंढ लिया है।
जेएनयू को बर्बाद करने पर तुली है केंद्र सरकार
उन्होंने कहा कि सरकार जेएनयू को बर्बाद करने पर तुली है। एबीवीपी के छात्र भी इसके छात्रसंघ में निर्वाचित पदाधिकारी हैं।
मायावती ने कहा कि हैदराबाद यूनिवर्सिटी में दलित शोध छात्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने से लेकर जेएनयू तक के मामले में जिस तरह से केंद्रीय मंत्री की नकारात्मक भूमिका सामने आई है, वह खतरनाक है।
यह कैसी देशभक्ति
मायावती ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार अफजल को शहीद बताने पर जेएनयू के लोगों को गिरफ्तार कर रही है।
दूसरी ओर भाजपा जम्मू-कश्मीर में उस पीडीपी के साथ फिर सरकार बनाने में लगी है जिसने अफजल को शहीद बताकर फांसी देने विरोध किया। यह कैसी विचित्र देशभक्ति है?