फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati targets BJP for misusing power.

बसपाइयों के भाजपा में जाने से माया परेशान, लगाया गंभीर आरोप

Mon, 12 Sep 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Sep 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
mayawati targets BJP for misusing power.
मायावती व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : amar ujala

बसपा ने भाजपा पर केंद्र की सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। कहा, भाजपा दूसरी पार्टी के लोगों को तोड़कर या फिर दूसरी पार्टियों खासकर बसपा से निष्कासित लोगों को शामिल करने को प्राथमिकता दे रही है।

विज्ञापन


यह भाजपा की खराब हालत बयां कर रहा है। ये बातें बसपा के चार विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर सोमवार को बसपा की प्रदेश इकाई ने एक बयान जारी कर कहा।

बयान में कहा गया है कि पार्टी सुप्रीमो मायावती ने 11 सितंबर को सहारनपुर की रैली में ही बता दिया था कि वह एक दर्जन मौजूदा विधायकों की क्षेत्र में असंतोषजनक गतिविधियों को देखते हुए तीन महीने पहले उनका टिकट काट चुकी हैं। साथ ही स्पष्ट कर दिया था, अगर भाजपा ऐसे लोगों को टिकट देने के लिए अति उत्साह दिखाकर पार्टी में शामिल कराती है तो इससे भाजपा के खराब हालात का ही पर्दाफाश होगा।

विज्ञापन

भाजपा ने दिखाया अपना भ्रष्ट आचरण

mayawati targets BJP for misusing power.

भाजपा ने बसपा के चार विधायकों को शामिल कर जनता को अपना भ्रष्ट आचरण दिखा दिया है। इसका नतीजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा।

पार्टी ने कहा है कि पलिया खीरी के विधायक रोमी साहनी, बेहट सहारनपुर के विधायक महावीर राणा, तिलहर शाहजहांपुर के विधायक रोशनलाल वर्मा व नेहटोर बिजनौर के विधायक ओम कुमार का टिकट तीन महीने पहले ही काट चुकी है और ओम कुमार को छोड़कर तीन को काफी पहले निष्कासित भी किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed