फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati talks about work done during her government.

मायावती ने दलित एजेंडे को दी धार, गिनवाए अपनी सरकार में किए गए काम

Wed, 31 Jan 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 31 Jan 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
mayawati talks about work done during her government.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को लखनऊ में संत रविदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने जनता को रविदास जयंती की बधाई देते हुए कहा कि संत रविदास जीवन भर हिंदू धर्म में व्याप्त वर्ण व्यवस्था की कुरीतियों की समाप्ति और उनमें सुधार के लिए पुरजोर संघर्ष करते रहे।

विज्ञापन


मायावती ने कहा, देश की एकता, अखंडता, शातिं एवं सांप्रदायिक सद्भाव के लिए जातिवाद के रोग का समूल नष्ट होना जरूरी है। संत रविदास भी कहते थे, ‘जात-पांत के फेर में उलझि रहे सब लोग, मानुषता को खात है, ‘रैदास’ जात का रोग।’
विज्ञापन


इसलिए भाजपा नेताओं को उनकी शिक्षाओं से सीखना चाहिए न कि सत्ता का दुरुपयोग कर कासगंज जैसी घटनाओं की जड़ बनी बिना अनुमति ‘यात्रा’ को उचित ठहराने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने भाजपा को सलाह दी कि संत रविदास के आदर्शों पर चलकर जनता के हित और कल्याण के कामों पर ध्यान दे न कि हिंसा में लिप्त होकर सत्ता का दुरुपयोग करे। जैसा कि उत्तर प्रदेश में विशेष तौर पर हो रहा है।

इस तरह दी दलित एजेंडे को धार

mayawati talks about work done during her government.

मायावती ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में कराए कामों का उल्लेख कर दलित एजेंडे को धार देने की कोशिश भी की। कहा कि उन्होंने संत रविदास के नाम पर भदोही जिले का नामकरण किया। संत रविदास की जन्मस्थली वाराणसी में पार्क व घाट बनवाए, प्रतिमा की स्थापना कराई, गंगा नदी पर बनने वाले पुल का नाम उनके नाम पर रखा और उनकी स्मृति में सम्मान पुरस्कार शुरू किए।

फैजाबाद में संत रविदास के नाम पर राजकीय महाविद्यालय, चंदौली में पॉलीटेक्निक तथा संत रविदास एससी एवं एसटी प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण कराया। बदायूं में संत रविदास धर्मशाला और बिल्सी में संत रविदास की प्रतिमा स्थापना की स्वीकृति जैसे काम कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed