फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati take big decision bsp mla ramveer upadhyay suspended for anti party moves

मायावती के करीबी रामवीर उपाध्याय निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते की बड़ी कार्रवाई

Tue, 21 May 2019 10:20 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 May 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
mayawati take big decision bsp mla ramveer upadhyay suspended for anti party moves
रामवीर उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
बसपा प्रमुख मायावती के करीबी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बसपा के पूर्व मंत्री व कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय को बसपा से बाहर कर दिया है। इसके अलावा पार्टी के मुख्य सचेतक पद से भी हटा दिया है।
विज्ञापन


विधायक रामवीर उपाध्याय पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम ने पत्र जारी कर उन्हें पार्टी से निलंबित करने की जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


पार्टी महासचिव मेवालाल गौतम के पत्र के अनुसार, रामवीर उपाध्याय ने न केवल लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हुए, बल्कि चेतावनी के बाद भी उन्होंने लोकसभा चुनाव में आगरा, फतेहपुर सीकरी, अलीगढ़ समेत कई सीटों पर पार्टी प्रत्याशी का खुलकर विरोध किया और विरोधी पार्टियों के प्रत्याशियों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय को बसपा ने फतेहपुर सिकरी से मैदान में उतारा था। लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर सबको चौंका दिया था।

रामवीर उपाध्याय चुनाव के दौरान अलीगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी सतीश गौतम के साथ उनके चुनाव प्रचार में दिखाई दिए थे। इसके अलावा आगरा से बीजेपी प्रत्याशी एसपी बघेल के साथ भी चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed