{"_id":"5ce37f47bdec22076b5efbd9","slug":"mayawati-take-big-decision-bsp-mla-ramveer-upadhyay-suspended-for-anti-party-moves","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मायावती के करीबी रामवीर उपाध्याय निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती के करीबी रामवीर उपाध्याय निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते की बड़ी कार्रवाई
Tue, 21 May 2019 10:20 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 21 May 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
रामवीर उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा प्रमुख मायावती के करीबी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बसपा के पूर्व मंत्री व कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय को बसपा से बाहर कर दिया है। इसके अलावा पार्टी के मुख्य सचेतक पद से भी हटा दिया है।
विधायक रामवीर उपाध्याय पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम ने पत्र जारी कर उन्हें पार्टी से निलंबित करने की जानकारी दी गई है।
पार्टी महासचिव मेवालाल गौतम के पत्र के अनुसार, रामवीर उपाध्याय ने न केवल लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हुए, बल्कि चेतावनी के बाद भी उन्होंने लोकसभा चुनाव में आगरा, फतेहपुर सीकरी, अलीगढ़ समेत कई सीटों पर पार्टी प्रत्याशी का खुलकर विरोध किया और विरोधी पार्टियों के प्रत्याशियों का समर्थन किया।

आपको बता दें कि पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय को बसपा ने फतेहपुर सिकरी से मैदान में उतारा था। लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर सबको चौंका दिया था।
रामवीर उपाध्याय चुनाव के दौरान अलीगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी सतीश गौतम के साथ उनके चुनाव प्रचार में दिखाई दिए थे। इसके अलावा आगरा से बीजेपी प्रत्याशी एसपी बघेल के साथ भी चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई दिए थे।