फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati supported reservation for poor general category candidates

मायावती ने की सामान्य और अल्पसंख्यकों को विशेष आरक्षण की पेशकश

Wed, 27 Jun 2018 01:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Jun 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
mayawati supported reservation for poor general category candidates
mayawati

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सामान्य और अल्पसंख्यक वर्ग के गरीब तबके को आरक्षण देने की पैरवी की है। मंगलवार को जारी एक लिखित बयान में उन्होंने कहा आरक्षण को नकारात्मक सोच के साथ देखने के बजाए इसे देश में सामाजिक परिवर्तन के व्यापक हित के तहत सकारात्मक समतामूलक मानवतावादी प्रयास के रूप में देखना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार से संविधान में उचित संशोधन करते हुए प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण लागू करने की मांग की है। बीजेपी सरकार की तीखी आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि जातिवादी घृणा व द्वेष के जहर से मुक्त सभी वर्गों का हित साधना ही सच्ची देशभक्ति है, जिसमें विभिन्न राज्यों में बीजेपी की सरकारें बुरी तरह विफल साबित हो रही हैं।
विज्ञापन


इमरजेंसी को लेकर बीजेपी नेताओं द्वारा की जा रही टिप्पणी पर प्रतिकिया देते हुए मायावती ने कहा कि पिछले चार साल से देश में 'अघोषित इमरजेंसी' जैसा माहौल है। जबकि देश पहले ही 'नोटबंदी की आर्थिक इमरजेंसी' को झेल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने बीजेपी शासन को गरीब, मजदूर, किसान दलित व पिछड़ा वर्ग विरोधी बताते हुए कहा बीजेपी सरकार देश की आमजनता के प्रति अपनी कानूनी व संवैधानिक जिम्मेदारियों से भागने के लिए हर दिन नए-नए शिगूफे छोड़ती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed