फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati suggests modi to fight against rahul gandhi

मोदी पर बरसी 'माया', पूछा अमेठी से क्यों नहीं लड़ते?

Fri, 25 Apr 2014 02:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Apr 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
mayawati suggests modi to fight against rahul gandhi

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाने पर लिया। उन्होंने एक नई बहस भी छेड़ दी कि मोदी और राहुल को आमने-सामने चुनाव लड़ना चाहिए था।

विज्ञापन


मायावती ने शुक्रवार दोपहर एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को पीएम मानकर चुनाव प्रचार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी पहले ही मोदी को पीएम मान चुकी है। ऐसे में दोनों को एक-दूसरे के खिलाफ लड़ना चाहिए था।
विज्ञापन


मायावती ने मोदी से सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर वे अमेठी से क्यों नहीं लड़ते? उन्होंने यह भी कहा कि गुरुवार को काशी में हुआ मोदी का रोड शो लोकतंत्र के लिए खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने आरोप लगाया कि मोदी के रोड शो में मीडिया भी शामिल थी, इसीलिए चुनाव के दौरान मोदी और भाजपा को एकतरफा कवरेज दी गई। उन्होंने कहा कि ये तौर-तरीके लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

रोड शो में बाहर से आई थी भीड़

mayawati suggests modi to fight against rahul gandhi

मायावती ने भाजपा के दावे को खारिज करते हुए यह भी कहा कि काशी में मोदी के रोड शो में ज्यादातर लोग बाहरी शहरों से आए थे। गौरतलब है कि भाजपा इस भीड़ को स्‍थानीय बता रही है।

बीते काफी दिनों से कांग्रेस और सपा भाजपा के चुनाव प्रचार पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगा रहे हैं। अब मायावती भी इस आरोप प्रत्यारोप के खेल में शामिल हो गई हैं।

मायावती ने मोदी पर आरोप लगाया कि वो अपने चुनाव अभियान में देश के बड़े पूंजीपति घरानों से पैसा लगवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी अगर प्रधानमंत्री बन गए, तो उन्हीं उद्योगपतियों के हिसाब से ही देश की नीतियां बनाएंगे।

मायावती ने मोदी की हवा को भी नकारते हुए कहा कि तीन चरणों के चुनाव में उन्होंने कहीं भी ऐसी हवा या बयान नहीं देखी।

पूर्वांचल को मोदी-मुलायम से खतरा?

mayawati suggests modi to fight against rahul gandhi

मायावती ने यह भी आरोप लगाया कि सपा और भाजपा मिलकर चुनाव को हिंदू-मुस्लिम रंग देने की कोशिश कर रही हैं।

बकौल मायावती, 'पूर्वांचल में सपा और भाजपा कोई बड़ी वारदात करा सकते हैं।' उन्होंने चुनाव आयोग से अपील भी की है कि पूर्वांचल में सभी धार्मिक स्‍थलों की सुरक्षा यूपी पुलिस की जगह केंद्र सरकार को सौंप देनी चाहिए।

मायावती ने मुलायम पर निशाना साधते हुए कहा कि जो इंसान एक प्रदेश नहीं संभाल पा रहा है, वो देश क्या संभालेगा।

उन्होंने उमा भारती के दावों को नकारते हुए कहा ‌कि पहले वो अपना चुनाव जीत लें, फिर दूसरों की सरकार गिराने या बनाने की बात करें।

ये भी बोलीं माया

mayawati suggests modi to fight against rahul gandhi

भाजपा पर: भाजपा ने मीडिया को तो सेट किया ही है, उन्होंने ज्यो‌तिषियों को भी मैनेज कर लिया है।

कांग्रेस पर: अब कांग्रेस गरीब मुस्लिम वर्ग को ओबीसी में करने की बात कहकर चुनावी लाभ लेना चाहती है। लेकिन, मैंने तो 1995 में ही ये काम यूपी में कर दिया था। तब कांग्रेस क्या कर रही थी? दरअसल, कांग्रेस मुस्लिम विरोधी पार्टी है।

चुनाव पर: तीन चरणों के चुनाव में बसपा की स्थिति सबसे मजबूत दिख रही है। हमारी सीटें पिछले चुनाव के मुकाबले बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed