गैंगरेप व लूट पर मायावती का तीखा बयान, सरकार को घेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सूबे में जंगलराज व बदतर कानून-व्यवस्था का आरोप लगाते हुए बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोएडा के एक परिवार को लूटने व मां-बेटी के साथ हुई गैंगरेप की घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मायावती ने आरोप लगाया कि अन्य सरकारी महकमों के साथ-साथ पुलिस विभाग में भी इतना जातिवाद फैला दिया गया है कि अधिकारी पस्त हो गए हैं और अपराधी बेखौफ।
मायावती ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस तरह की वहशियाना घटनाओं से प्रदेश की बद-से-बदतर होती जा रही कानून-व्यवस्था की स्थिति का पता चलता है।
इससे यह भी साबित होता है कि लोगों के जान-माल, इज्जत-आबरू की कोई कीमत सपा सरकार में नहीं रह गई है। असुरक्षा के माहौल में महिलाओं का घर से बाहर निकलना असुरक्षित हो गया है।
प्रदेश में जंगलराज, बिना डर के घूम रहे अपराधी
बसपा अध्यक्ष ने कहा है कि सपा सरकार और उसके मुखिया को जनता को यह बताना चाहिए कि वे पीड़ित मां-बेटी की अस्मत को कैसे लौटा सकते हैं? क्या इस प्रकार की घटनाओं को भी वे पैसे से तौलेंगे?
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज होने के कारण सपा के आपराधिक तत्व बिना किसी भय व लगाम के घूम रहे हैं।
उन्होंने इस प्रकार की जघन्य घटना दोबारा न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।