{"_id":"5f0802375c9cb93f8461b46a","slug":"mayawati-speaks-on-vikas-dubey-encounter-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति, पुलिस व अपराधियों के गठजोड़ की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट करे विकास दुबे मामले की जांच: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति, पुलिस व अपराधियों के गठजोड़ की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट करे विकास दुबे मामले की जांच: मायावती
Fri, 10 Jul 2020 11:22 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर में पुलिस एनकाउंटर में मार दिया गया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया आ रही हैं। कोई इस एनकाउंटर को सही ठहरा रहा है तो किसी का कहना है कि विकास दुबे के पास पुलिस व राजनेताओं से जुड़े कई राज थे इसलिए उसे मार दिया गया।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने विकास दुबे एनकाउंटर पर ट्वीट करते हुए पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया कि कानपुर पुलिस हत्याकाण्ड की और इसके मुख्य आरोपी दुर्दान्त विकास दुबे को मध्यप्रदेश से कानपुर लाते समय आज पुलिस की गाड़ी के पलटने व उसके भागने पर यूपी पुलिस द्वारा उसे मार गिराए जाने आदि के समस्त मामलों की माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने आगे ट्वीट किया कि यह उच्चस्तरीय जांच इसलिए भी जरूरी है कि कानपुर नरसंहार में शहीद हुए आठ पुलिसकर्मियों के परिवार को सही इंसाफ मिल सके साथ ही पुलिस, आपराधिक राजनीतिक तत्वों के गठजोड़ की सही शिनाख्त करके उन्हें भी सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे कदमों से ही यूपी अपराध-मुक्त हो सकता है।