{"_id":"5efedacfe90bce0f62639406","slug":"mayawati-speaks-on-police-encounter-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर एनकाउंटर: मायावती की योगी सरकार से अपील, विशेष अभियान चलाकर आरोपियों की हो गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर एनकाउंटर: मायावती की योगी सरकार से अपील, विशेष अभियान चलाकर आरोपियों की हो गिरफ्तारी
Fri, 03 Jul 2020 12:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में पुलिसकर्मियों पर गुरुवार देर रात हुए हमले में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इस पर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि प्रदेश सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर और चुस्त-दुरुस्त होने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कानपुर में शातिर अपराधियों द्वारा एक भिड़न्त में डिप्टी एसपी सहित 8 पुलिसकर्मियों की मौत व 7 अन्य के घायल होने की घटना अति-दुःखद, शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण है। स्पष्ट है कि यूपी सरकार को खासकर कानून-व्यवस्था के मामले में और भी अधिक चुस्त-दुरुस्त होने की जरूरत है।
विज्ञापन
2. इस सनसनीखेज घटना के लिए अपराधियों को सरकार को किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहिए, चाहे इसके लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत क्यों न पड़े। सरकार मृतक पुलिस के परिवार को समुचित अनुग्रह राशि के साथ ही परिवार के किसी सदस्य को नौकरी भी दे, बीएसपी की यह मांग है। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) July 3, 2020
विज्ञापन
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि इस सनसनीखेज घटना के लिए सरकार को अपराधियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ना चाहिए, चाहे इसके लिए विशेष अभियान ही चलाने की जरूरत क्यों न पड़े। सरकार मृतक पुलिस के परिवार को समुचित अनुग्रह राशि के साथ ही परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी भी दे। बसपा की यही मांग है।