{"_id":"641eb6bfff4748cdf205ceee","slug":"mayawati-speaks-on-cancelling-the-loksabha-membership-of-rahul-gandhi-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mayawati: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान, ट्वीट कर ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mayawati: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान, ट्वीट कर ये कहा
Sat, 25 Mar 2023 02:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Mar 2023 02:24 PM IST
सार
मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर बयान दिया है। उन्होंने आपातकाल को लेकर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द किए जाने पर बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर 1975 में कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह जरूर सोचना चाहिए कि सन 1975 में जो कुछ हुआ क्या वह सही था। अब उनके नेता राहुल गांधी के साथ जो कुछ हो रहा है वो भी कितना उचित है?
विज्ञापन
मायवती ने कहा कि पहले कांग्रेस व अब भाजपा सरकार के हर स्तर पर घोर स्वार्थ की राजनीति करने के कारण ही गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन आदि की गंभीर समस्याओं को दूर करने की व्यापक जनहित व देश हित के जरूरी काम पर पूरा ध्यान नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी@2.0 : उपलब्धियां, उम्मीदें और चुनौतियां ; एक साल, रिकॉर्ड अनेक, चुनौतियां भी कम नहीं, कुछ पार, कई बरकरार
ये भी पढ़ें - योगी सरकार के छह साल: मुख्यमंत्री बोले- यूपी की पहचान अब उपद्रवी नहीं उत्सव हैं
इसी बारे में कांग्रेस पार्टी को यह जरूर सोचना चाहिए कि सन 1975 में जो कुछ हुआ, वह क्या सही था। अब उनके नेता राहुल गांधी के साथ जो कुछ हो रहा है वो भी कितना उचित है?
मायावती ने कहा कि एक-दूसरे के प्रति राजनीतिक द्वेष, नफरत आदि से देश का न तो पहले भला हुआ है और न ही आगे होने वाला है लिहाजा यह स्पष्ट है कि देश की आजादी के बाद बीते 75 वर्षों में ही यहां रहीं विभिन्न सरकारें अगर संविधान की पवित्र मंशा तथा लोकतांत्रिक मर्यादाओं व परंपराओं के अनुसार ईमानदारी व निष्ठा के साथ काम करतीं तो भारत वास्तव में अग्रणी व आदर्श मानवतावादी विकसित देश बन गया होता।