{"_id":"5eb5440cf513ee191516deb8","slug":"mayawati-speaks-on-aurangabad-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों के प्रति केंद्र व राज्य सरकारों का रवैया ठीक नहीं: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों के प्रति केंद्र व राज्य सरकारों का रवैया ठीक नहीं: मायावती
Fri, 08 May 2020 05:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 May 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए राज्य व केंद्र की सरकारों पर निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकारें प्रवासी मजदूरों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रही हैं जिससे कि मजदूर अपने गांव लौटने को विवश हैं। राज्यों में उन्हें न तो खाना दिया जा रहा है और न ही उनके रहने का इंतजाम किया गया है। सभी सरकारें अमीरों के लिए काम करती हुई नजर आ रही हैं। इससे साफ जाहिर है कि केंद्र व राज्य की सरकारों का मजदूरों के प्रति रवैया ठीक नहीं है।
विज्ञापन
The migrant workers are distressed. The way they are being treated by the Centre and State Governments is very wrong. Not even proper food and accommodation is being arranged for them: Bahujan Samaj Party (BSP) Chief Mayawati pic.twitter.com/rbjlifVcr1
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) May 8, 2020
बता दें कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने के बाद 16 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। कर्माड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर मध्यप्रदेश लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि वे रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन ने सुबह सवा पांच बजे उन्हें कुचल दिया।