{"_id":"5bbc3b82867a5528310b1c35","slug":"mayawati-speaks-on-attack-on-people-of-uttar-pradesh-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी को वाराणसी में जिताने वालों पर हो रहे हैं हमले: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी को वाराणसी में जिताने वालों पर हो रहे हैं हमले: मायावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों पर गुजरात में हो रहे हमलों की निंदा की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पीएम मोदी को वाराणसी से चुनाव जितवाया आज उन पर हमले हो रहे हैं। ये बेहद दुखद है।
विज्ञापन
मायावती ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि गुजरात में 14 महीने की बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद उत्तर भारतीयों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से बात की और प्रदेश के लोगों के लिए सुरक्षा मांग की।
गुजरात के सीएम से बातचीत के बाद योगी ने कहा कि जो लोग विकास नहीं चाहते, वे अफवाह फैलाकर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।