यूपी में मोदी की रैली फीकी रही, बाहर से बुलाए गए लोग: मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो साल पूरा करने पर सहारनपुर में आयोजित रैली फीकी रही। वहीं, हरियाणा की भाजपा सरकार पर जाटों के साथ आरक्षण सुविधा के नाम पर धोखेबाजी करने का आरोप लगाया है।
मायावती ने यहां जारी एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल के दौरान यूपी की जनता के साथ घोर उदासीन रवैया अपनाया है।
यही वजह रही कि पीएम की सहारनपुर रैली में पश्चिमी यूपी के साथ हरियाणा व उत्तराखंड से भी भीड़ जुटानी पड़ी। मोदी के भाषण में विरोधी पार्टियों को कोसने का पुराना आलाप ही नजर आया।
वास्तव में दो वर्ष की विफलता व जनता से किए वादों से ध्यान हटाने के लिए सरकारी खर्च पर बड़े ताम-झाम से दूसरी वर्षगांठ मनाई जा रही है।
'जाटों को आरक्षण पर हरियाणा सरकार की नीयत ठीक नहीं'
वहीं, दूसरी ओर मायावती ने कहा कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर सरकार की नीयत सही नहीं है। जिसकी वजह से न्यायालय ने आरक्षण देने के फैसले पर रोक लगाने का काम किया।
यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि हरियाणा में जाटों को ओबीसी में शामिल कर सीधे तौर पर आरक्षण देने के मामले में कांग्रेस व भाजपा दोनों ही सरकारें ईमानदार नहीं रहीं।
खट्टर सरकार ने ओबीसी की जगह एक अलग पिछड़ा वर्ग बनाकर आरक्षण का कानून बनाया। जिससे मामला न्यायालय में उलझ गया।
इसी तरह गुजरात में पटेल व पाटीदार समाज को भी अलग से पिछड़ा वर्ग बनाकर आरक्षण दिया गया। यह भाजपा सरकार की गलत नीयत को उजागर करता है।