फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati speaks about doctor murder and rape case.

Doctor Murder Case: मायावती बोलीं- संवेदनशील व्यवस्था बनाने के साथ ही दोषियों पर कार्रवाई भी जरूरी

Tue, 13 Aug 2024 03:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 Aug 2024 03:09 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले पर बयान दिया और कहा कि ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए केंद्र व राज्य को मिलकर प्रयास करने चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
Mayawati speaks about doctor murder and rape case.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कोलकाता में महिला प्रशिक्षु के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या मामले में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और शर्मनाक है। सरकार को ऐसी जघन्य घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षा प्रबंध करने के साथ ही दोषी को सख्त सजा भी देना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर कहा कि सरकारी, गैर-सरकारी या जीवन के अन्य किसी भी क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान आदि से जुड़ा यह अति-महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दा है जिसको लेकर सभी को जागरूक व सतर्क रहने की जरूरत है ताकि बंगाल की लेडी डाक्टर जैसी अति-दुखद व शर्मनाक घटनाएं न होने पाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश भर में होने वाली ऐसी जघन्य घटनाओं की रोकथाम के लिए केन्द्र व राज्य सरकारों को हर स्तर पर समुचित संवेदनशील व्यवस्था करने के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ सख़्त त्वरित कार्रवाई भी बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन






बता दें कि कोलकाता की घटना को लेकर देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed