फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati speak on dr kafeel brother case

डॉ कफील के भाई पर जानलेवा हमले पर मायावती ने योगी सरकार को घेरा

Tue, 12 Jun 2018 02:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
mayawati speak on dr kafeel brother case
mayawati

डॉ. कफील के भाई काशिफ पर रविवार को हुए जानलेवा हमले की बसपा सुप्रीमो मायावती ने कठोर निंदा की है। सोमवार को जारी एक बयान में प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि ये घटनाएं प्रदेश में बढ़ते जंगलराज का प्रमाण हैं। इलाहाबाद में वकील रवि तिवारी की हत्या पर भी उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने योगी सरकार को नसीहत देते हुए जनसुरक्षा, जनहित और जनकल्याण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत महसूस की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के आरोपी डॉ कफील के भाई काशिफ को कुछ अज्ञात हमलावरों ने रविवार देर रात गोली मार दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी सरकार के मंत्रियों की बड़ी-बड़ी बयानबाजी व जुमलेबाजी के कारण ही प्रदेश में अव्यवस्था, अराजकता व हिंसा का राज व्याप्त है।

संयुक्त सचिव की सीधी भर्ती मोदी सरकार की विफलता

बसपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार द्वारा 10 महत्वपूर्ण विभागों में प्राइवेट सेक्टर के लोगों को सीधे संयुक्त सचिव पद पर नियुक्ति देने के फैसले को मोदी सरकार की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रवृति बहुत ही खतरनाक है। मोदी सरकार प्रशासनिक विफलता को छिपाने के लिए इस तरह के कदम उठा रही है।

मायावती ने कहा कि जब केंद्र और राज्य सरकार के पास निविदा के आधार पर अनुभवी विशेषज्ञों को रखने की व्यवस्था व प्रचलन है, तो केंद्र में संयुक्त सचिव पद पर बाहरी व्यक्ति को बिना यूपीएससी की स्वीकृति के बैठाना सरकारी व्यवस्था का मजाक उड़ाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed