'मायावती खुद बताएं कि उन्होंने दलितों के लिए क्या किया'
भाजपा ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर पलटवार करते हुए कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार या भाजपा को उनके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है, जिन्होंने भ्रष्टाचार और लूट-खसोट को परवान चढ़ाया।
जिनके शासन में गरीब घरों की बहू-बेटियों की इज्जत लूटी गई। मुख्यमंत्री रहते हुए राज्य में अपनी ही मूर्तियां लगवा दीं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रविवार को यहां कहा कि बसपा प्रमुख शायद भूल गई हैं कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी हाशिए पर पहुंच गई है। वह जिस तरह की बातें कर रही हैं, उससे उनकी हताशा ही झलकती है।
दलितों के लिए किए काम बताएं : वाजपेयी ने कहा कि मायावती ने दलितों के नाम पर राजनीति की और उन्हीं को धोखा दिया।
माया ने अगर सरकार में रहते हुए दलितों के लिए कुछ किया है तो उन्हें बताना चाहिए।