{"_id":"63b2ca4741480d20b07a8254","slug":"mayawati-sends-good-wishes-to-rahul-gandhi-for-bharat-jodo-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mayawati: मायावती ने भाजपाई खेमें में पैदा की हलचल, भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल को दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mayawati: मायावती ने भाजपाई खेमें में पैदा की हलचल, भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल को दी शुभकामनाएं
Mon, 02 Jan 2023 07:36 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 Jan 2023 07:36 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी और चिट्टी लिखकर आमंत्रित किए जाने पर आभार जताया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी व बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को शुभकामनाएं देकर भाजपा खेमे में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने कहा है कि इस यात्रा में शामिल होने के लिए लिखी गई चिट्ठी के लिए राहुल को धन्यवाद भी दिया है। हालांकि मायावती ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह इस यात्रा में शामिल होंगी अथवा नहीं या अपने किसी प्रतिनिधि या बसपा पदाधिकारियों को इस में भेजेंगी अथवा नहीं।
विज्ञापन
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी ने बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सुभासपा ओमप्रकाश राजभर, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी आदि तमाम नेताओं को आमंत्रित किया है । इस यात्रा से में शामिल होने से हालांकि ये तमाम विपक्षी दल दूरी बना रहे हैं लेकिन मायावती ने पत्र लिखकर राहुल गांधी को इस यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर पत्र लिखने के लिए राहुल गांधी का आभार जताया । विदित हो कि तीन जनवरी को यह यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। गाजियाबाद, लोनी, बागपत, शामली होते हुए यात्रा सोनीपत की तरफ रवाना हो जाएगी। यूपी में इस यात्रा पर सबकी नजर है। मायावती की इस शुभकामना के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल ओबीसी आरक्षण को मायावती भाजपा और सपा के साथ साथ कांग्रेस पर भी लगातार हमले बोल रही हैं। बावजूद इसके जिस तरह से उन्होंने राहुल गांधी को शुभकामनाएं दी हैं उससे माना जा रहा है कि यह आगे की तैयारी है। मायावती ने रास्ते बंद नहीं किए हैं और भाजपा को भी यह संदेश देने की कोशिश की है कि इस यात्रा की भूमिका कम नहीं है। वह इस यात्रा के विरोध में भी नहीं हैं। वैसे उन्होंने इस यात्रा में शामिल होने की बात नहीं की है और इसकी उम्मीद भी कम ही है कि बसपा इस यात्रा में शामिल होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री की अध्यक्षता में बैठकों का दौर शुरू, 2024 की तैयारियों पर है नजर
ये भी पढ़ें - राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए दिया निमंत्रण, अखिलेश ने ये दिया जवाब
भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी ने बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, ओमप्रकाश राजभर और जयंत चौधरी आदि तमाम नेताओं को आमंत्रित किया है। इस यात्रा में शामिल होने से तमाम विपक्षी दल अभी दूरी बना रहे हैं लेकिन मायावती ने पत्र लिखकर राहुल गांधी को इस यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने ट्वीट कर पत्र लिखने के लिए राहुल गांधी का आभार भी जताया। भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। यह यात्रा लोनी, बागपत और शामली होते हुए सोनीपत की तरफ रवाना हो जाएगी।