{"_id":"66d96a9c084ca44e860fc38d","slug":"mayawati-says-up-government-should-plan-to-stop-the-wolf-attacks-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मायावती की मांग, आदमखोर भेड़ियों से निपटने की रणनीति बनाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मायावती की मांग, आदमखोर भेड़ियों से निपटने की रणनीति बनाए सरकार
Thu, 05 Sep 2024 01:53 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Sep 2024 01:53 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बहराइच में आदमखोर भेडियों के कारण मचे आतंक पर बयान दिया है। उन्होंने अपील की है कि सरकार को इन्हें रोकने के लिए कोई रणनीति बनाने चाहिए।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बहराइच में आदमखोर भेड़ियों द्वारा कई लोगों पर हमला करने के मामले में कहा कि राज्य सरकार को जंगली जानवरों से निपटने के लिए रणनीति बनानी चाहिए।
विज्ञापन
मायावती ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि यूपी के कुछ जिलों में जंगली जानवर बच्चों, बुजुर्गों व नौजवानों आदि पर हमला कर रहे हैं। उसे रोकने के लिए सरकार जरूरी कदम उठाए क्योंकि मजदूर व गरीब लोग डर की वजह से अपने पशुओं के चारे का प्रबंध तथा मजदूरी भी नहीं कर पा रहे हैं। उनके लिए उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ ही, सरकार जंगली जानवरों से निपटने की रणनीति बनाए। इस समय सरकार व सपा को बुलडोजर की राजनीति करने की बजाय अब यह मामला कोर्ट के ऊपर छोड़ देना चाहिए जहां न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हमलों से साफ है, अब तक नहीं पकड़े गए असली आदमखोर भेड़िये; साथी को बचाने के लिए दे देते हैं जान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मायावती की रैलियों की डिमांड... चंद्रशेखर ने पेश की चुनौती; दलित वोट बैंक का होगा बंटवारा
बस्ती की घटना शर्मनाक, सख्त कार्रवाई हो
वहीं, दूसरी ओर बसपा सुप्रीमो ने बस्ती से लखनऊ आ रही एंबुलेंस में मरीज की पत्नी के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास की घटना को शर्मनाक बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट एंबुलेंस चालक की वजह से महिला के पति की मौत हो गयी। सरकार चालक पर सख्त कार्रवाई करे, जो बेहद जरूरी है।