'नीतीश को दोबारा सीएम नहीं बनने देना चाहती थी भाजपा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर महादलित के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से नीतीश कुमार विरोधी रवैया छोड़कर दलितों के लिए काम करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, नीतीश को दोबारा सीएम नहीं बनने देना चाहते थे।
मायावती ने शुक्रवार को बिहार में विश्वासमत से पहले ही मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी द्वारा इस्तीफा देने के घटनाक्रम पर एक बयान जारी कर प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने बिहार की सत्ता हथियाने के लिए राज्य में राजनीतिक अस्थिरता व एक तरह से अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया। इस तरह के हथकंडों से पूरे देश का माहौल खराब हो रहा है।
भाजपा के कारण बिहार पर आया संकट
मायावती ने कहा कि एक महादलित मांझी का समर्थन कर भाजपा अगले कुछ महीनों में बिहार विधानसभा के चुनावों में लाभ पाने से ज्यादा नीतीश कुमार को किसी भी कीमत पर सीएम नहीं बनने देना चाहती थी। इसी नाते बिहार को इस संकट का सामना करना पड़ा।
बसपा अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी सरकार को महादलित के नाम पर राजनीति करने के बजाय शोषित, पीड़ित समाज की चिंता करनी चाहिए।
यदि केंद्र सरकार को इस समाज की चिंता होती तो विभिन्न केंद्रीय विभागों, उपक्रमों व केंद्रीय विश्वविद्यालायों में आरक्षित वर्ग के हजारों रिक्त पदों को भर देती। मगर, इस दिशा में अब तक कोई काम नहीं हुआ।