{"_id":"6224c4edb162ad05b162d370","slug":"mayawati-says-people-voted-on-poverty-unemployment-and-price-rise-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें चरण का मतदान: मायावती बोलीं - पूरे चुनाव में महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी पर डटी रही जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें चरण का मतदान: मायावती बोलीं - पूरे चुनाव में महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी पर डटी रही जनता
Sun, 06 Mar 2022 07:57 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 06 Mar 2022 07:57 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी के चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए राजनीतिक दलों ने खूब प्रयास किए पर जनता महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी जैसे बुनियादी मुद्दों पर डटी रही।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायवाती
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायवाती ने कहा है कि यूपी में उपेक्षित लोग प्रदेश की तस्वीर बदल सकते हैं। उन्होंने रविवार को ट्वीट किया कि यूपी के नौ जिलों की 54 सीटों पर अंतिम चरण के मतदान में गरीबी और बेरोजगारी के सताए हुए उपेक्षित लोग अपने वोट की ताकत से अपनी और प्रदेश की तकदीर बदल सकते हैं। इसके लिए बीएसपी की सरकार बनाना जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह जग जाहिर है कि विरोधी पार्टियों के लुभावने वादे वादाखिलाफी साबित हुए हैं। इनकी सरकारों में यूपी के लोगों की हालत बिगड़ती चली गई। इसलिए अब इनके बहकावे में नहीं आना ही होशियारी है।
विज्ञापन
विरोधी पार्टियों ने धनबल सहित सभी हथकंडों को अपनाकर यूपी के चुनाव को अपने पक्ष में करने का खूब जतन किया, लेकिन महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी जैसे बुनियादी मुद्दों पर जनता डटी है।
विज्ञापन