फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati says if Congress really has 1000 buses, they should send these to Lucknow.

अगर कांग्रेस के पास 1000 बसें हैं तो लखनऊ भेजे: बसपा अध्यक्ष मायावती

Tue, 19 May 2020 07:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 May 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Mayawati says if Congress really has 1000 buses, they should send these to Lucknow.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
कांग्रेस व यूपी सरकार के बीच प्रवासी मजदूरों के लिए बसें भेजने को लेकर चल रहे विवाद पर बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने बयान दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी के पास वास्तव में 1000 बसें हैं तो उन्हें लखनऊ भेजने में देर नहीं करनी चाहिए क्योंकि यहां भी बड़ी संख्या में श्रमिक अपने घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों की सरकारों को भी अपने-अपने राज्यों में श्रमिक प्रवासियों के लिए रहने व खाने की उचित व्यवस्था करनी चाहिए साथ ही उन्हें घर भेजने के लिए बसों व ट्रेनों का इंतजाम भी करना चाहिए।
विज्ञापन


मायावती ने केंद्र सरकार से अपील की है कि इस समय राज्यों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर मानवता व इंसानियत के नाते खुद अपने खर्च पर प्रवासी श्रमिकों को बसों व ट्रेनों से सुरक्षित भिजवाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed