फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati says governments should not just make declarations to stop corona in Uttar Pradesh.

लखनऊ: मायावती बोलीं- कोरोना रोकने के लिए चुनाव की तरह सिर्फ घोषणाएं न करे सरकार

Mon, 24 May 2021 04:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 May 2021 04:18 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में सरकार सिर्फ घोषणाएं न करे बल्कि जमीनी स्तर पर गरीब और बेसहारा लोगों को मदद पहुंचाए।

विज्ञापन
Mayawati says governments should not just make declarations to stop corona in Uttar Pradesh.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप और इसे रोकने के लिए सरकार द्वारा की जा रही घोषणाओं को लेकर सरकारों को आड़े हाथों लिया है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोरोना प्रकोप के सुविधाहीन ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी फैल जाने से भारत सुर्खि़र्यों में आ गया है, फिर भी सरकारें इसकी उचित तैयारी व उससे जनता को राहत दिलाने के सम्बंध में ताबड़तोड़ घोषणाएं ऐसे कर रही हैं जैसे चुनाव के समय में हवा-हवाई वादों का प्रचलन है, जो कि अति दुखद है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सख्त जरूरत है कि यूपी व अन्य राज्यों में पहले से ही डॉक्टर व अन्य सरकारी कर्मचारियों आदि के अभाव में खासकर जो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आदि बेकार व खस्ताहाल पड़े हैं उन्हें तत्काल सक्रिय किया जाए ताकि ग्रामीण भारत के अधिसंख्य गरीब व बेसहारा लोगों को इसका लाभ फौरन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन






बता दें कि प्रदेश में सरकारी दावों के मुताबिक कोरोना के आंकड़े तो घट रहे हैं पर ग्रामीण क्षेत्रों में फैले संक्रमण ने सरकार को चिंता में डाल रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed