फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati says BSP will get benefit in bypoll in Uttar Pradesh.

BSP Meeting: बैठक में बोलीं मायावती - सरकार खो रही भरोसा, बसपा को उपचुनाव में मिलेगा फायदा

Fri, 20 Sep 2024 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 20 Sep 2024 12:05 AM IST
सार

मायावती ने कहा कि यूपी सरकार का विरोधियों के प्रति पक्षपाती रवैया होने से कानून-व्यवस्था की हालत सुधर नहीं रही है। बुलडोजर राज के बजाय केंद्र व राज्य सरकारों को संविधान व कानूनी राज के अमल पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
Mayawati says BSP will get benefit in bypoll in Uttar Pradesh.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा व विपक्षी पार्टियां जातिवादी और सांप्रदायिक राजनीति कर जनता का भरोसा खो रही हैं। इसका फायदा पार्टी को आगामी उपचुनाव में होगा। इसके लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी में फेरबदल कर तैयारियों में जुटें। मायावती बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय में सभी पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने 11 अगस्त को हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने, जनाधार बढ़ाने के दिए निर्देशों के पालन की रिपोर्ट भी ली। मायावती ने कहा कि यूपी सरकार का विरोधियों के प्रति पक्षपाती रवैया होने से कानून-व्यवस्था की हालत सुधर नहीं रही है। बुलडोजर राज के बजाय केंद्र व राज्य सरकारों को संविधान व कानूनी राज के अमल पर ध्यान देना चाहिए। यूपी सहित पूरे देश में महिला उत्पीड़न, शोषण व असुरक्षा भी चिंतित करने वाला मुद्दा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनडीए और इंडिया गठबंधन के दल आरक्षण विरोधी हैं। कांग्रेस व भाजपा ने एससी-एसटी आरक्षण को निष्प्रभावी बना दिया है। उनके आरक्षित पदों को नहीं भरा जाता है। ऐसा ही रवैया ओबीसी के प्रति भी है, इसे रोकने के लिए संगठित प्रयास जरूरी हैं। एससी-एसटी से अलग रहकर करीब 52 प्रतिशत आबादी वाला ओबीसी समाज पहले ही अपना अहित करा चुका है। इसलिए जातीय जनगणना को लेकर गंभीर होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ और नोएडा में होंगे कार्यक्रम
मायावती ने पार्टी संस्थापक कांशीराम के आगामी 9 अक्तूबर को होने वाले परिनिर्वाण दिवस के कार्यक्रम लखनऊ और नोएडा में परंपरागत तरीके और मिशनरी भावना से करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed