{"_id":"57fba22d4f1c1b856828e19c","slug":"mayawati-says-bsp-followers-need-justice-not-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के लोगों को सरकारी खैरात नहीं, न्याय चाहिए: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के लोगों को सरकारी खैरात नहीं, न्याय चाहिए: मायावती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 10 Oct 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को लखनऊ में हुई रैली में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारीजनों को यूपी सरकार की तरफ से दिए गए मुआवजे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
उन्होंने जारी किए गए अपने लिखित बयान में कहा कि अखिलेश सरकार हर आपराधिक घटना, दुर्घटना व सांप्रदायिक वारदात में पीड़ित पक्ष को मुआवजा देकर ही अपना कर्तव्य पूरा समझ लेती है, इसके दोषियों को बचाया जाता है। यहीं काम उन्होंने भगदड़ में मरे लोगों के साथ किया। मायावती ने कहा कि बसपा के स्वाभिमानी लोगों को खैरात नहीं न्याय चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने मृतकों के परिजवारीजनों के लिए गहरी संवेदना व्यक्त की और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जब पहले से ही पता था कि इतनी बड़ी संख्या में बसपा समर्थक इकट्ठे होंगे तो सुरक्षा के व्यापक इंतजाम क्यों नहीं किए गए?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसके जिम्मेदार लापरवाह व कर्तव्यविहीन अधिकारियों को सजा देकर ही इस मामले में न्याय किया जा सकता है।