{"_id":"6135b4c82f1d750c5554d533","slug":"mayawati-says-be-careful-from-explled-leader-who-are-taking-money-on-the-name-of-bsp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मायावती की चेतावनी: चंदा वसूल रहे बसपा के निष्कासित उपाध्यक्ष से रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती की चेतावनी: चंदा वसूल रहे बसपा के निष्कासित उपाध्यक्ष से रहें सावधान
Mon, 06 Sep 2021 11:57 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:57 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि कुछ लोग बसपा व मेरे नाम पर लोगों से चंदा वसूली कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट के जरिए कहा है कि पार्टी से निष्कासित किए गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश लोगों से बसपा के नाम पर चंदा वसूली कर रहे हैं जिससे सभी को सावधान रहना है। उधर जयप्रकाश ने कहा है कि बसपा एक मिशन है और उनकी मायावती को मुख्यमंत्री बनाने की यात्रा जारी रहेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करने के मामले में वर्ष 2018 में बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उसके बावजूद बार-बार यह शिकायत मिलती रही कि वह बसपा के नाम पर प्रचार कर रहे हैं और चंदा वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
इसी वर्ष 19 जुलाई को जयप्रकाश के खिलाफ ग्रेटर नोएडा के दादरी थाने में वहां के बसपा जिलाध्यक्ष ने मुकदमा भी दर्ज कराया था। आरोप था कि बसपा से निष्कासित होने के बावजूद वह बसपा अध्यक्ष मायावती का फोटो, बसपा का झंडा बैनर आदि इस्तेमाल कर प्रचार यात्रा निकाल रहे हैं और लोगों से चंदा वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार को बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट के जरिए कहा कि पार्टी से निष्कासित जयप्रकाश का इन दिनों भी ‘बहनजी को सीएम बनाना है’के नाम से जगह जगह घूमकर लोगों से चंदा वसूलना घोर अनुचित है। ऐसे सभी लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
जयप्रकाश ने दी सफाई
जयप्रकाश का कहना है कि मैंने अपनी पूरी टीम से कह दिया है कि किसी से चंदा न लिया जाए। लेकिन मैं ‘बहनजी को सीएम’बनाने की यात्रा जारी रखूंगा। बसपा एक मिशन है और मैं इस मिशन का सिपाही हूं। मैं भले ही आज बसपा कार्यकर्ता न हूं पर बसपा का वोटर तो हूं। ऐसे में अभियान जारी रहेगा।